फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाई से झगड़ा होने पर घर छोड़कर चली गईं दो बहनें, सदमे में मां की मौत, पता चलने पर दोनों पहुंचीं थाने

Fri, 30 Jan 2026 09:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

लहचौड़ा गांव से भाई की शिकायत लेकर दोनों बहनें थाने पहुंचीं। यहां पुलिस ने तहरीर मांगी, तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को पिता के हवाले कर दिया और भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
शंतिभंग की कार्रवाई। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल स्थित लहचौड़ा गांव में भाई से झगड़ा होने पर दो बहनों ने घर छोड़ दिया। इसका पता चलने पर 55 वर्षीय मां को सदमा लग गया और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनें चांदीनगर थाने पहुंचीं और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को दो बहनों व उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने घर छोड़ दिया। देर शाम उनकी मां को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्हें सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मां का अंतिम संस्कार कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों बहने खेकड़ा थाने में पहुंच गईं। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई और पुलिस दोनों बहनों को लेकर चली गईं। 
 
विज्ञापन

वहां पर दोनों ने रातभर रेलवे स्टेशन पर रहने के बारे में बताया। उन्होंने भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर देने से इन्कार कर दिया। चांदीनगर थाना पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पिता के साथ भेज दिया। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों ने तहरीर देने और कार्रवाई कराने से मना कर दिया। उनकी सहमति पर मेडिकल कराकर पिता के साथ भेज दिया गया। इसमें उनके भाई के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें