फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे पर ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार बस, 25 यात्री घायल; शीशे तोड़कर निकाले

Mon, 06 Oct 2025 12:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Accident On The Highway: बड़ौत डिपो की बस और ट्रक की टक्कर लगने से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। दरवाजा जाम होने पर कई घायल यात्रियों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला। 
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर आगे से क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को लेकर लोनी से शामली जा रही बड़ौत डिपो की बस और ट्रक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास आपस में भिड़ गए। इस हादसे में बस चालक और उसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए, जिनका निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया, इससे वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

 

हादसे के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत डिपो की रोडवेज बस रविवार दोपहर लोनी से शामली के लिए चली, उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बताया कि दोपहर में रोडवेज बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही बस के साथ ट्रक की भिड़ंत हो गई।
 

ट्रक और बस क्षतिग्रस्त हो गए और बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बस से नीचे उतरने के लिए यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। कई यात्री खिड़की के शीशे के रास्ते से बाहर निकले। 
 
विज्ञापन

इस हादसे में बस में सवार यात्री रामबती, उसका पति सरबजीत, दया, संजय, पूनम, जावेद, नसीमा, तालिम, संजय, मनोज, हरबीर, विजय, दीपक, हिमांशु समेत 25 मामूली रूप से घायल हो गए। बस चालक मनीष भी घायल हो गया। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें