फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शॉर्ट शर्किट से ट्रक में लगी आग, 80 लाख का कपड़ा जलकर हुआ राख

Thu, 29 Sep 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में पिलाना गांव के निकट लोनी से मुजफ्फरनगर जा रहे एक ट्रक में शार्ट-सर्किट होनें से भीषण आग लग गई। इससे 80 हजार का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात एक व्यापारी के गोदाम कपड़े लेकर जा रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। यहां  पिलाना गांव के निकट लोनी से मुजफ्फरनगर जा रहे कपड़ा लदे ट्रक मे शॉर्ट शर्किट होने की वजह से आग लग गई। जिसमें व्यापारी का करीब 80 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं चालक ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।   

 

यह भी पढ़ें: हैरतंगेज: युवक के पेट में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा, ऑपरेशन किया तो रह गए दंग, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि रात तीन बजे अचानक केबिन मे शॉर्ट शार्किट हुआ और आग लग गई। चालक ने ट्रक रोककर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक में लदा सारा कपड़ा जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें