वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम सुमित तोमर निवासी शताब्दी नगर बताया है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही है। उसके खुद के पिता भी उसके खिलाफ है। इस बात से आहत होकर वह अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। देर रात पुलिस सुमित के घर पहुंची, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
पिता और पत्नी ने करा रखा मुकदमा दर्ज
सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि जिस युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है, उसके खिलाफ उसके पिता ने छोटे भाई की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा रखा है। युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। अब युवक पर उसकी पत्नी ने भी मुकदमा करा रखा है। फिलहाल आत्महत्या करने जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।