मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेच देता था सामान
हत्यारोपी अंजुल उर्फ मालू इतना नशा करता था कि वह नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर घर का सामान बेच देता था। इस कारण भी कई बार घर में विवाद हुआ। क्योंकि परिवार वाले नशे के लिए पैसे नहीं देते थे और वह सामान बेचकर शराब पीता था।
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से नहीं था ज्यादा मतलब
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि ऋषिपाल, उसके भाई श्रीपाल काफी मेहनती थे। लगभग 40 साल पहले वीरमति की शादी हुई थी, लेकिन विवाद के बाद वह अपने भाइयों के साथ ही उनके घर पर रहने लगी थी। तीनों काफी मेहनती थे। सुबह पांच बजे खेत में काम करने के लिए चले जाते थे और अंधेरा होने के बाद ही घर पर आते थे। परिवार में तीनों सदस्य का किसी से ज्यादा मतलब नहीं था। न ही किसी से बातचीत करते थे।
बुआ से करता था बेहद प्यार
आरोपी की पत्नी पूजा के अनुसार, अंजुल अपनी बुआ से बहुत प्यार करता था। दोनों में खास लगाव भी था। जबकि पिता व चाचा उसकी नशा करने की आदत से परेशान थे और पैसे देने से साफ मना कर देते थे। इसलिए वह बुआ से पैसे मांगता था। पैसे नहीं मिलने पर वह परेशान हो जाता था तो बुआ कई बार उसे लगाव के कारण पैसे दे देती थी। इसके बावजूद उसने बुआ तक को नहीं छोड़ा।
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जमीन अपने नाम कराना चाहता था आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि ऋषिपाल ने कुछ दिन पहले गांव के ही व्यक्ति से डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। जिसे ऋषिपाल ने अपने नाम कराया था, जबकि आरोपी अंजुल उर्फ मालू जमीन अपने नाम कराना चाहता था। इस बात को लेकर भी वह काफी नाराज चल रहा था।