मेरठ के डाहर गांव से सूजरा गांव में आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। बरात में आए पिता-पुत्र समेत तीन पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।
मेरठ जिले के डाहर गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव के ही एक युवक की बरात में आया था। उसका भाई योगेंद्र, भतीजा लोकेश और छोटू चढ़त में डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ युवक धक्का-मुक्की करने लगे।