फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महिला ने कराई किडनी की जांच... अल्ट्रासाउंड कर बोला डॉक्टर- बधाई हो बच्चा ठीक है

Mon, 17 Feb 2025 09:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत जिला अस्पताल में सोमवार यह चौंकाने वाला मामला सामने आया। सीएमओ का कहना है कि अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुर्दे में पथरी होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने गई बदरखा की पूजा के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। पूजा ने चिकित्सक को पहले ही पथरी का दर्द होने के कारण अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। मगर, चिकित्सक ने गर्भवती होने के कारण उसका बच्चेदानी का अल्ट्रासाउंड कर दिया और उसे कहा कि बच्चा ठीक है। उसने विरोध जताया तो उसे मंगलवार को दोबारा आने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

 

बदरखा गांव के हरिओम ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा को कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। उसको पहले गुर्दे में पथरी थी, इसलिए वह पथरी की सही जानकारी करने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने को जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां पर्ची बनवाने के बाद चिकित्सक से गुर्दे में पथरी की समस्या और दर्द होने की बात कहते हुए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उस पर लिखवा लिया।
 

पहले अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद पत्नी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कक्ष में अंदर भेज दिया तो पर्ची पर सबकुछ साफ लिखा होने के बावजूद चिकित्सक ने बच्चेदानी का अल्ट्रासाउंड कर दिया। चिकित्सक ने महिला से कहा कि बच्चा पूरी तरह से ठीक है। महिला ने कहा कि वह गर्भवती जरूर है, मगर उसे गुर्दे की पथरी के लिए अल्ट्रासाउंड कराना था। चिकित्सक ने दोबारा अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। महिला के विरोध करने पर कक्ष से बाहर निकाल दिया और कहा कि अभी भीड़ है, यहां अल्ट्रासाउंड नहीं होगा। उसे मंगलवार को दोबारा आने पर अल्ट्रासाउंड करने की बात कही गई। व्यक्ति ने सीएमओ व सीएमएस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीएमओ...
अगर इस तरह का मामला है तो यह काफी गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तीरथ लाल, सीएमओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें