फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट लीग में खेलेगी बागपत की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। 27 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं गाजियाबाद क्रिकेट लीग में बागपत जनपद की टीम भी प्रतिभाग करेगी। लीग में प्रतिभाग करने वाली जिला टीम के खिलाड़ियों का दो दिनों तक कोताना रोड पर हुए ट्रायल के बाद 17 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी टीम में अनुराग आर्य कप्तान और वैभव चौधरी उपकप्तान रहेंगे। बल्लेबाज के रूप में आदित्य, अकदश, वैभव, सूरज, आर्य नैन, हर्ष उपाध्याय, प्रशांत, उज्ज्वल शर्मा, आकाश, तेज गेंदबाजों में रवि, तुषार, अनुराग, स्पिन गेंदबाज की कमान मयंक, प्रशांत, अश्वनी, आदित्य, कोच शहनवाज संभालेंगे। मैनेजर रामबीर तोमर के नेतृत्व में टीम शनिवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें