फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: छात्र-छात्राओं का अवकाश कर कॉलेज में धरने पर बैठे शिक्षक, उठाई लूट के खुलासे की मांग

Tue, 08 Aug 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शिक्षक के साथ लूट के प्रयास व मारपीट के खुलासे को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं की छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों का कहना है कि बुधवार को डीआईओएस दफ्तर पर भी धरना देकर खुलासे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
धरने पर बैठे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में नेहरू स्मारक इंटर कालेज पिलाना के शिक्षक के साथ चार दिन पूर्व  हुए लूट के प्रयास व मारपीट के खुलासा न होने पर विधालय में शिक्षको ने धरना दिया। फुटेज में बदमाश  दिखने के बाद भी कोई कार्यवाई नही की गई। शिक्षको में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त।

विज्ञापन


 नेहरू इंटर कालेज से चार दिन पूर्व विधालय की छुट्टी के बाद घर जा रहे रछाड़ निवासी शिक्षक बिजेंद्र के साथ पिलाना भट्टे के पास बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशो ने हमला कर लूट का प्रयास किया था। जिसमे लूट में विफल होने पर शिक्षक के साथ मारपीट की गई थी।
 
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म: पड़ोसन ने घर बुलाया, नशीली शिकंजी पिलाई और फिर युवक के हवाले कर दी नर्स की बेटी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी  खंगाले थ,  जिसमें  एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश भी  दिखाई दिए थे। चार दिन बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा बदमाशो का कोई पता न लगाए जाने से शिक्षको में भारी रोष व्याप्त है।

शिक्षको ने विधालय की छुट्टी कर कालेज में ही घटना के खुलासे को लेकर धरना दिया।विधालय के प्रधानाचार्य सतवीर सिंह का  कहना है की शिक्षक पर हमले को बर्दास्त नही किया जायेगा।

चार दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ, जिस वजह से विद्यालय में धरना दिया गया है। जल्द खुलासा न होने पर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें