फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: बिजली कर्मियों के कड़े तेवर, हड़ताल के तीसरे दिन सीयूजी नंबर किए बंद

Sat, 03 Dec 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। बिजली कर्मियों ने अपने सीयूजी नंबर बंद कर दिए हैं। ऐसे में शिकायतें दर्ज कराने के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हड़ताल पर बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लाइन में फाल्ट आने से कहीं रातभर परेशानी झेलनी पड़ रही है तो कहीं दिनभर बत्ती गुल रहती है। बड़ौत में 18 घंटे बत्ती गुल रही तो कान्हड़ बिजलीघर से दोघट उपकेंद्र पर जाने वाली लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार को दिनभर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके विरोध में हंगामा शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर चल रही हड़ताल को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने एक ओर कदम उठाया है। अब अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने सीयूजी नंबर बंद कर दिएं है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ गई है, क्योंकि फोन पर भी उपभोक्ता अपने शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत 29 दिसंबर से संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर हड़ताल करके धरना दे रहे है। हड़ताल के दौरान जहां कर्मचारियों ने पुतला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया था, वहीं अब हड़ताल में निर्णय लिएं जाने के बाद जनपद के अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने सीयूजी नंबर बंद कर दिएं है।  
विज्ञापन


लाख कोशिशों के बाद भी उनके नंबर नहीं मिल रहे। फोन मिलाने पर या तो आउट आफ सर्विस आ रहा है या फिर नोट रिचेबल। इससे अब उपभोक्ता फोन पर अपनी शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहा है।  

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

विज्ञापन

हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी
ऊर्जा निगम के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने, नोएडा का निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसआईबी का गठन करने और संविदा कर्मियों को नियमित कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं।
 
फाल्ट जल्द ठीक कराने की मांग 
दोघट में सुबह छह बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से सप्लाई ठप हो गई थी। जिससे पेयजल और पशुओं के चारे के लिए परेशानी उठानी पड़ी। - विक्रम सिंह, दोघट

फोन स्विच ऑफ मिला
लाइन में फाल्ट आने के बाद जेई का फोन स्विच ऑफ मिला। -अनुज पंवार, दोघट

तीन दिन से चक्कर लगा रहे 
कार्यालय में बिल जमा करने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, मगर कर्मचारी नहीं मिलने से लौटना पड़ा। - सुहेब मलिक, अमीनगर सराय

दफ्तर पर ताला लगा मिला
विद्युत कार्यालय में बिल दुरुस्त कराने के लिए आया था, मगर ताला लगा मिला। कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। -मुकेश जैन, बागपत

फाल्ट दुरुस्त करा रहे 
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण कुछ परेशानी हो रही है। जिस जगह लाइन में फाल्ट आने की सूचना मिलती है तो उसे दुरुस्त करा दिया जाता है। -रणविजय सिंह, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें