फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Baghpat: मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां की बेल्ट से गला घोटकर की हत्या, बचाने आए पिता पर भी हमला

Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बड़ौत में गुरुवार सुबह एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी। मां को बचाने आए पिता पर भी युवक ने हमला कर दिया। किसी तरह पिता ने अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत की आवास विकास कालोनी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। बचाने आए पिता पर भी आरोपी बेटे ने हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी के अनुसार गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में लेटे हुए थे।  करीब पांच बजे दूसरे कमरे से उनकी पत्नी मुनेश देवी उम्र 48 वर्ष की चिल्लाने की आवाज आई। वह दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे तो  देखा कि उसका छोटा बेटा रजत अपनी मां का बेल्ट से गला दबा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसको रोकने का प्रयास किया तो रजत ने उन पर भी हमला कर दिया। वह उनपर हमला कर वहां से फरार हो गया। जितेंद्र सोलंकी अपनी पत्नी को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहा पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ युवराज सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें