फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शौच के लिए गईं दो छात्राओं का वीडियो बनाया, चाकू के बल पर छह युवकों ने की अभद्रता

Sat, 01 Apr 2023 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव मेंशौच के लिए  खेत में गईं कक्षा छह की दो छात्राओं के साथ छह युवकों ने चाकू की नोंक पर अभद्रता की। आरोप है कि युवकों ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िताओं ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच के लिए गईं कक्षा छह की दो छात्राओं के साथ गांव के ही छह युवकों ने उनके साथ चाकू से आतंकित कर अभद्रता की। अभद्रता का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


आरोपी युवकों ने गन्ने के खेत में उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

शुक्रवार की शाम पीडि़ता छात्राओं ने परिजनों संग थाने में पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें