फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दादी महाराज मंदिर से चांदी के खड़ाऊ चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला चोर

Thu, 11 Sep 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

300 साल पुराने दादी महाराज जी के मंदिर से चांदी के खड़ाऊ चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक महिला खड़ाऊ चोरी कर ले जाती दिख रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चांदी की खड़ाऊ चोरी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल के फुलेरा गांव स्थित 300 साल पुराने दादी महाराज जी के मंदिर से एक महिला ने चांदी के खड़ाऊ चोरी कर ली। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


दादी महाराज जी मंदिर के महंत राजगिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो खड़ाऊ नहीं मिले। इसकी जानकारी मंदिर में रहने वाले अन्य श्रद्धालुओं को दी गई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक महिला खड़ाऊ चोरी करती हुई दिखाई दी। 

मंदिर के महंत राजगिरी महाराज और सेवक सोनू यादव ने बताया कि अप्रैल माह में दादी महाराज जी के 252 वें जन्मदिवस पर लकड़ी के खड़ाऊ के पास सवा लाख रुपये से चांदी की खड़ाऊ बनवाकर स्थापित की गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें