फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सिर में दो गोलियां मारकर युवक की हत्या, बावली रजबहे पर मिली खून सनी लाश, जांच में ये आया सामने

Thu, 11 Sep 2025 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

ग्रामीणों ने रजबहे पर युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। एएसपी और सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बावली रजबहे पर एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। शव की जांच में पता चला कि उसके सिर में दो गोलियां मारी गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हत्या के बाद शव को सुनसान रजबहे के पास फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार और सीओ विजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की पड़ताल कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश या आपसी दुश्मनी से जुड़ा माना जा रहा है, सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

विज्ञापन

ये भी देखें
Muzaffarnagar: पुरकाजी में गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चाचा समेत तीन लोगों ने की वारदात, ये है वजह    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें