फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सात साल के बालक की छाती में कैंची घोंपकर और गला रेतकर हत्या... नशेड़ी बोला- बस यूं ही मार डाला

Fri, 24 Jan 2025 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

अफजाल बृहस्पतिवार को घर से लापता हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने पड़ोसी नाबालिग किशोर को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया और शव बरामद करा दिया। 
विज्ञापन
अफजाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी तिरोसिया में रहने वाले सात साल के बच्चे अफजाल (7) की पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने छाती में कैंची घोंपकर और गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव ईख के खेत में छिपा दिया। बच्चे के लापता होने पर उसकी मां ने पड़ोसी पर शक जताया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने आदमपुर गांव के जंगल से शव बरामद करा दिया।
विज्ञापन

 

विलाप करते अफजाल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में रहने वाला अली मोहम्मद उर्फ भूरा बिजनौर में भेड़ चराता है और उसकी पत्नी अफसाना आठ बच्चों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अली मोहम्मद के बेटे अफजाल को पड़ोस का रहने वाला किशोर अपने साथ ले गया। इसके बाद अफजाल घर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां ने तलाश शुरू की। 
रात में भी अफजाल का कुछ पता नहीं चला और पड़ोसी किशोर भी घर वापस नहीं आया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को अफसाना ने पड़ोस के ही किशोर पर बेटे अफजाल को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शुक्रवार को घर लौटे किशोर से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने आदमपुर गांव के जंगल में अफजाल की हत्या कर शव फेंकने की बात कबूल कर ली। 
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी किशोर की निशानदेही पर आदमपुर के जंगल से शव बरामद किया गया। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की गई। आरोपी किशोर नशेड़ी है और गांजा, चरस के अलावा अन्य नशे भी करता है।
शुक्रवार को नशे की हालत में पकड़ा गया और हत्या करने का कोई कारण भी नहीं बता पाया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय कुमार तोमर ने बताया कि फोरेंसिंक टीम से जांच कराई गई। मृतक के गले और छाती पर कैंची से वार के कई निशान मिले।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें