फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेसवे के टोल के पास सात शिकारी पकड़े, जंगली बिल्ली–सियार समेत कई जानवरों के शव बरामद

Sun, 01 Feb 2026 11:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

वन विभाग को काफी समय से जंगली जानवरों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। रविवार को टीम ने शिकारियों की घेराबंदी कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जंगल जानवरों के शव और जाल व खटके आदि बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए शिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत जिले में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के टोल के पास से सात शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जंगली बिल्ली, सियार, जल मुर्गी सहित कई जीवों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही शिकार में इस्तेमाल होने वाले खटके, रस्से, जाल और धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

 

शिकारियों से बरामद मृत जानवर। - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बागपत के जंगलों में अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार करते थे और बाद में इनका अवैध कारोबार हरियाणा के सोनीपत जिले में किया जाता था। लंबे समय से बागपत से हरियाणा तक फैला यह नेटवर्क जंगलों में वन्यजीवों की मौत का कारण बना हुआ था। 
 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले के जंगलों में अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी को तेज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

डीएफओ विनोद कुमार ने बताया कि वन्यजीव शिकार और तस्करी की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। रविवार को सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बागपत क्षेत्र में शिकार कर सोनीपत में तस्करी करने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपियों में विकास कुमार निवासी आरके कॉलोनी मुरथल (सोनीपत), खन्ना नाथ निवासी कुंडली (सोनीपत), अर्जुन निवासी कुंडली, साजन नाथ निवासी कुंडली, बालीनाथ निवासी कुंडली, अरोहन निवासी कुंडली और दुल्ली शामिल हैं।

ये भी देखें...
Meerut: दादरी में दर्दनाक हादसा, महिला-पुरुष की मौत, चिल्लाती रही परिजन, 'भइया जल्दी अस्पताल ले चलो'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें