फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चांद-सितारा वाली राखी देख भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- ये है 'राखी जिहाद', इसके बजाय बांध दें कलावा

Wed, 06 Aug 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

साध्वी प्राची आर्या शबगा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि हिंदू बहनें चांद-सितारा वाली राखी न खरीदें, ये राखी दूसरे समुदाय के लोग बना रहे हैं। 
विज्ञापन
शबगा में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली के शबगा गांव में आयोजित भंडारे में पहुंची साध्वी प्राची आर्या चांद सितारा वाली राखी का वीडियो और फोटो देख भड़क गईं। उन्होंने चांद सितारा वाली राखी को राखी जिहाद बता दिया और हिंदू बहनों से ऐसी राखी बांधने के बजाय अपने भाइयों के हाथों में कलावा बांधने के लिए कहा। उन्होंने रक्षाबंधन की पवित्रता बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व आते ही राखी बनाने काम शुरू हो जाता है। पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के लोगों की चांद सितारा वाली राखी बनाने की वीडियो अपलोड की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू युवतियों को प्यार में फंसाने, फिर जमीन कब्जाने, खानपान के सामानों में थूकने और मूत्र डालकर जिहाद फैलाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व पर राखी जिहाद शुरू हो गया है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों के हाथों में कलावा ही बांध दें। वही रक्षासूत्र बन जाता है। उन्होंने दुकानों से चांद सितारे वाली राखी न खरीदने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें