बिनौली (बागपत)। अंगदपुर जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर चल रही चार दिवसीय चौथी एकलव्य शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद के शूटरों का दबदबा रहा।
चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्द्धाओं के हुए मैचों में दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर मैन में सौरभ वेदवान मेरठ 575, वुमैन में सुमेधा पंवार मेरठ 563, सीनियर मैन में राजीव शर्मा बड़ौत 560, शरद जैन दिल्ली 551 अंकों के साथ बढ़त बनाई।
सब यूथ मैन में शिवम राठी मेरठ 550, जयंत चौधरी मेरठ 532, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर मैन में विकास यादव दिल्ली 383, दस मीटर एयर रायफल पीप साइट एनआर यूथ मैन में लक्ष्य सैनी बागपत 382, प्रीत बागपत 375, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर मैन में आसिफ अली बागपत 378 अंकों के साथ बढ़त बनाई।
इसके अलावा यूथ मैन में अक्षित शर्मा बागपत 376 अंकों के साथ चैंपियनशिप में बढ़त बनाए हैं। चैंपियनशिप में डॉ. राजपाल सिंह, हसन मलिक, बिट्टू खान, मनोज तोमर, सिंपल चौधरी, रवि जाटव, वाजिद खान, मुकुल चिकारा, सचिन शर्मा, तपन मलिक, सनव्वर श्योरान रहे।