फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में बागपत का प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत बागपत को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हिंडन और कृष्णा नदी को निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दोनों नदियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से करने और शिकायत कर्ता को परेशान न करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरते पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के बैठक में अनुपस्थित रहने और बिनौली सीएचसी अधीक्षक के संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में पौधरोपण की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला, एसडीएम अपूर्वा यादव, पूजा चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल में खेलते हुए बच्चा घायल
बागपत। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को लंच टाइम में खेलते हुए एक बच्चे के सिर में खिड़की लगने से उसके सिर में गहरी चोट लग गई। प्रधानाध्यापक ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्कूल के प्रधानाध्यापक योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को खेलते हुए कक्षा तीन के छात्र वाजिद पुत्र कल्लू के सिर में खिड़की लग गई। छात्र को घायल अवस्था में सीएचसी पर भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत ने बताया कि छात्र के सिर में गहरी चोट लगी थी। छात्र को उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें