फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाने में बागपत का प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाने में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह किया गया। वहां अच्छा कार्य करने पर चिकित्सकों व आशाओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए जिले को 15,885 का लक्ष्य मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और 13,024 किशोरियों को वैक्सीन लगाने पर प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा, बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह सभी किशोरियों को वैक्सीन लगाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखें और लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. रोबिन, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।
आशा कार्यकर्ता को भी किया सम्मानित
कार्यक्रम में बामनौली निवासी सोनिया, सुनीता कश्यप, शबगा निवासी अनीता, गांधी निवासी अर्चना, बड़ौत निवासी सरिता को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने के लिए घर-घर पहुंचकर जागरूक करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस तरह लगाई गई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि बागपत ब्लॉक में 1979 के लक्ष्य के सापेक्ष 1975, बड़ौत ब्लॉक में 2596 में से 2589, बिनौली ब्लॉक में 2763 में से 2754, छपरौली ब्लॉक में 1931 में से 1407, पिलाना ब्लॉक में 2075 में से 1438, खेकड़ा ब्लॉक में 2272 में से 1823 किशोरी को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें