फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat:राम रहीम ने अनुयायियों को दिया संदेश, बताया खाना खाने का सही समय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

Wed, 26 Oct 2022 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

आजकल बेटियां भी कम नहीं है। वो भाई की भी रक्षा कर सकती है। सिर्फ रक्षा ही नहीं करनी बल्कि एक-दूसरे को अच्छे कर्मों के लिए उत्साहित करें, साथ में आगे बढ़ने के लिए और घर में खुशियां लाने के लिए भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
राम रहीम ने अनुयायियों को दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बुधवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम से इंटरनेट पर लाइव आकर कहा बेटियां  भी कम नही, वह भी भाई की रक्षा करती है। इस दौरान गुरमीत राम रहीम ने कहा बहन भाई का रिश्ता एक स्वच्छ रिश्ता होना चाहिए। हमारी जो संस्कृति है उसके अनुसार बहन की रक्षा के लिए रक्षाबंधन का त्योहार भी आता है। लेकिन आजकल बेटियां भी कम नहीं है। वो भाई की भी रक्षा कर सकती है। सिर्फ रक्षा ही नहीं करनी बल्कि एक-दूसरे को अच्छे कर्मों के लिए उत्साहित करें, साथ में आगे बढ़ने के लिए और घर में खुशियां लाने के लिए भी प्रेरित करें। राम रहीम ने कहा कि त्योहारों का समय चल रहा है। अगर इन त्योहारों में मनुष्य राम-नाम को जोड़ ले, तो खुशियां दोगुनी चौगुनी हो जाएगी।

विज्ञापन


सूरज डूबने से पहले खाए खाना 

गुरमीत सिंह ने भजन जाग जा रे भाई जाग जा, राम भजन में लाग जा गाकर व्याख्या करते हुए कहा कि इंसान के जागने और सोने का समय हमारे धर्म ग्रंथों में निर्धारित किया गया है। जिनके अनुसार शाम का खाना सूरज के रहते रहते खा लेना चाहिए। यह वैज्ञानिक रूप से भी सही है, क्योंकि सूरज का ताप इतना ज्यादा होता है, जिसमें वातावरण में मौजूद जीवाणु मृतप्राय हो जाते हैं। प्रातः काल की बेला में नित्य प्रतिदिन परमात्मा का सुमिरन भक्ति इबादत करने का भी अनुयायियों को संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें