जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
देश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता जताते हुए राकेश टिकैत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने 50 साल तक 'एक संतान योजना' लागू करने और अधिक बच्चे पैदा होने पर सजा का प्रावधान करने की वकालत की।