जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और हापुड़ के एसपी को हटाने की मांग की। उधर, हड़ताल के चलते कचहरी में आए वादकारी वापस लौट गए।