बागपत जनपद के कुरेशिया मोहल्ले में अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान अवैध कटान करने वालों ने पुलिस कर्मियों के पिस्टल छीनने का प्रयास किया और मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद अन्य पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद छापामारी की गई तो मिनी कमेला पकड़ा गया। जहां एक हजार से ज्यादा कटे हुए पशु बरामद हुए।