फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला, गिरफ्तारी न होने पर दी ये बड़ी चेतावनी

Fri, 03 Feb 2023 04:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : बड़ौत में ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। उन्होंने मौर्य की गिरफ्तारी न होने पर ये बड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बागपत में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका। उनका कहना है कि मौर्य ने श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है, यह बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान सभी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


नगर के ठाकुरद्वारा चौक पर काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नारेबाजी जताई। इस दौरान उन्होंने मौर्य का पुतला भी फूंका। 

समाज के लोगों का कहना है कि लगातार हिंदू धर्म को टारगेट करना, आखिर ये कब तक चलेगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कब तक हिंदू समाज अपने ग्रंथो व अपने भगवान जी के खिलाफ अभद्र टिप्पनियां सुनता रहेगा। घनश्याम शर्मा ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, ऐसे लोगों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। जिसे हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह देश 100 करोड़ सनातनियों का देश है। जो हिंदू ग्रंथों का विरोध करेगा, हम सनातनी उसका पुरजोर विरोध करेंगे। समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें