पुलिस ने मृतक के दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा बड़ौत शहर, किरठल, काठा, बावली, वाजिदपुर, बिनौली, बरनावा, सिंघावली अहीर, हिसावदा, ढिकौली समेत कई गांवों में पुरानी रंजिश में होली के दिन झगड़े होने के मामले सामने आ चुके हैं।
इसे देखते हुए पुलिस अधिकारी पहले ही अलर्ट हो गए हैं और ऐसे गांवों में शांतिपूर्ण होली पर्व संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत गांवों में गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की जा रही है। उधर संवेदनशील चिह्नित किए गए गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे गांवों में होने वाली घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
यह भी पढ़ें: चुनाव पर किसानों की चुप्पी: प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोल रहा धरतीपुत्र, सिसौली में जमे दिग्गज
वाहन चालकों के साथ भी होता है हुड़दंग
होली पर्व पर हुड़दंगी आने जाने वाले वाहनों पर भी गुब्बारे मारते हैं, जिससे कई बार झगड़ा होने तक की नौबत आ जाती है। दो साल पहले काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थ्री व्हीलर पर गुब्बारा फेंककर मार दिया था। जिसमें थ्री व्हीलर हाईवे पर पलट गया था और कई लोग घायल हो गए थे।
इन गांवों में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिसबल
होली पर्व पर चिह्नित 56 संवेदनशील गांवों में मिश्रित आबादी वाले गांव भी शामिल हैं। इनमें बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, किरठल, काठा, बावली, वाजिदपुर, बिनौली, बरनावा, सिंघावली अहीर, हिसावदा, ढिकौली, हिलवाड़ी, मवीकलां, पिलाना, दौलतपुर, दत्तनगर, कोताना, खेड़ा हटाना, निवाड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली, सूरजपुर महनवा, गौरीपुर जवाहरनगर, आजमपुर मुलसम, गांगनौली, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, मुकीमपुरा, फतेहपुर, फजलपुर सुंदरनगर, सिरसली समेत अन्य गांवों को शामिल किया गया। जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। होली के मद्देनजर 56 गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। होली पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी।