बागपत जनपद में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यहां फैजपुर निनाना गांव से सरूरपुरकलां गांव की तरफ जा रहे दो दोस्तों की बाइक में टैम्पों ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों दोस्तों क मौत हो गई। जिससे फैजपुर गांव में मातम पसर गया।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाला भूरा उर्फ वीरेंद्र (35) और ब्रह्मपाल (35) मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर सरूरपुरकलां गांव जा रहे थे। बताया कि जैसे ही दोनों फैजुल्लापुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टैम्पों ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार भूरा उर्फ वीरेंद्र और ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे में दो युवकों की मौत होने पर फैजपुर निनाना गांव के प्रधान समेत अन्य ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।