फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में कांवड़ियों में चले चाकू: डाक कांवड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, एक की माैत

Fri, 02 Aug 2024 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनद के भड़ल गांव में हरियाणा व बागपत के डाक कावड़ियों में मामूली बात को लेकर सघर्ष हो गया। इस दाैरान चाकू भी चले। चाकू लगने से एक पक्ष के कांवड़िए की माैत हो गई।
विज्ञापन
घायल कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनद के भड़ल गांव में हरियाणा व बागपत के डाक कावड़ियों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें हरियाणा के एक कावड़िए को चाकू से हमला कर घयाल कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त कावड़िए की मौत हो गई। संघर्ष में हरियाणा के चार कावड़िया भी घयाल हुए हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत के अटेरना गांव के रहने वाले कावड़िए हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर आ रहे थे। कावड़िया हरिओम ने बताया कि जल लेकर दौड़ते समय भड़ल गांव में बागपत के हलालपुर गांव के कावड़ियों के साथ उनकी कहासुनी व झगड़ा हो गया, जिस पर उन्होंने कावड़िया वंश पुत्र मुकेश पर चाकू से हमला कर घयाल कर दिया।

उसे बचाने गए रोहित पुत्र देवेंद्र, विजय पुत्र संजय को भी उन्होंने बुरी तरह पीटकर घयाल कर दिया। हरिओम का आरोप है कि वह घटना के बाद करवाई के लिए दोघट थाने में पहुचे लेकिन वहं पुलिसकर्मियों ने उन्हें छपरौली जाने को कहा।
विज्ञापन


एम्बुलेंस से वह वंश को सीएचसी बिनौली लेकर पहुचे जहं से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर कर दिया। कावड़िए हरिओम ने बताया बागपत से वह वंश लेकर सोनीपत अस्पताल में जा रहे थे कि बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें