फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही ने घर में घुसकर की फायरिंग, महिलाओं के साथ मारपीट, अब समझौते का दबाव बना रहा आरोपी पक्ष

Mon, 01 May 2023 06:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : यूपी पुलिस के सिपाही ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर फायरिंग की। बताया गया कि सिपाही ने घर में घुसकर पहले फायरिंग की और फिर महिलाओं के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के अलावलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नोएडा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ घर में घुसकर फायरिंग कर दी। विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट भी की। आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा है। सोशल मीडिया पर भी मारपीट के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


निरंकार पुत्र बलीराम निवासी अलावलपुर ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही अशोक और सतवीर से कई साल से उसकी रंजिश चल रही है। जिसके मुकदमे अदालत में विचाराधीन है। 26 अप्रैल की शाम वह अपने खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। घर पर पत्नी मालती, पुत्रवधू सुनीता व दो छोटे बच्चे थे।

उसी दौरान अशोक, सतवीर, अजय निवासी अलावलपुर और अशोक का भांजा मोहित (यूपी पुलिस में सिपाही) घर में घुस गए और तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। उसकी पत्नी, पुत्रवधू व बच्चे डर के कारण बाहर को भागे। हमलावरों ने उसकी पत्नी और पुत्रवधू के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं..., लाखों के कर्ज में डूबे कपड़ा कारोबारी ने की खुदकुशी

विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि निरंकार पुत्र बलीराम की तहरीर पर मोहित निवासी काठा, अशोक, सतवीर, अजय निवासी अलावलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: चाची-भतीजे की मौत का मामला, परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी कहा-चाचा बोले- दो लोगों की हुई हत्या

उधर, पीड़ित का आरोप है कि परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन पुलिस ने आरोपी सिपाही के दबाव में आकर मामला मामूली धाराओं में दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें