फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फाइनेंसर की हत्या का मामला, 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में फायरिंग-पथराव से मच गई थी भगदड़

Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : फाइनेंसर की हत्या के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि फायरिंग और पथराव से गांव में भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पाबला गांव में शुक्रवार रात को फायरिंग और पथराव से भगदड़ मच गई। काफी देर तक बवाल होता रहा। वहीं, ग्रामीणों ने गाड़ियों से आए युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पाबला गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि वहां वर्चस्व को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा होने की बात सामने आई है। शुक्रवार को विवाद बढ़ गया और फाइनेंसर की हत्या कर दी गई।

पुलिस में दर्ज कराए गए पहले मुकदमे में कहा गया है कि रोहित अपने साथ कई गाड़ियों में युवकों को लेकर आया और गलियों में फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद वहां मारपीट की गई। ग्रामीणों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के 15 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पाबला गांव में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए। जिसमें पहला मुकदमा शुक्रवार रात को महेश ने गांव के ही रोहित उर्फ खली और उसके जीजा अंकित और चार-पांच अज्ञात पर फायरिंग, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद गाजियाबाद के अस्पताल में फाइनेंसर अंकित की मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर पर महेश, बबलू, सुरेश, उत्तम और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: पहले मुर्गे की बलि, फिर हेड कांस्टेबल को मार डाला, तांत्रिक ने उगला खौफनाक सच

विज्ञापन

महेश पक्ष पहले हो गया था सतर्क
पाबला गांव में शनिवार शाम झगड़े में महेश को रोहित देख लेने की बात कहकर चला गया था। जिसके बाद महेश पक्ष भी अलर्ट हो गया था। जिसके बाद उन्होंने गली में खुद के बचाव के लिए कई मकानों की छतों पर पत्थर, लाठी-डंडे समेत अन्य हथियार रख लिए थे। रात करीब नौ बजे रोहित उर्फ खली समेत अन्य युवकों के पहुंचते ही वहां झगड़ा हो गया।

पत्नी को छोड़ने गया था पाबला
मृतक फाइनेंसर के रिश्तेदार प्रवेश ने बताया कि अंकित की शादी पाबला गांव की पूजा से हुई थी। अंकित शुक्रवार रात पाबला गांव में अपनी पत्नी पूजा को लेकर ससुराल गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गली से निकलने पर अंकित को घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद अंकित की अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बाबा की जुबानी पूरी कहानी: सिपाही कराना चाहता था तंत्र से पत्नी की हत्या, मैंने इसलिए किया उसका सिर धड़ से अलग

पाबला गांव में हुए विवाद में गाजियाबाद के युवक की हत्या की गई है। एक वीडियो मिली है। जिसमें उसके घायल हालत में पड़े होने के दौरान पास में तमंचा पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि वह तमंचा बाद में डाला गया है। इस मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पहले ही फायरिंग और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें