फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रालोद कार्यकर्ताओं ने किया आरोपियों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास, वीडियो वायरल

Sat, 19 Jun 2021 05:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रालोद कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
बागपत में पुलिस हिरासत से आरोपियों को छुड़ाते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में जिला पंचायत सदस्य के भाई और पुत्र को रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोपियों को सीओ के सामने पेश करने ले जाते समय पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई थी। दूसरी गाड़ी में आरोपियों को बैठाते समय यह घटना हुई। 

विज्ञापन


वार्ड-3 के जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी और उनके भाई व पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। महबूब अल्वी के भाई मतलूब और पुत्र राजू व आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद बिनौली थाने पर जमकर हंगामा हुआ। रालोद और सपा नेता थाने में धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे थाने में भीड़ बढ़ने लगी। 

वहीं रालोद और सपा नेताओं ने पुलिस पर सत्ताधारियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मुकदमा तत्काल खारिज करने की मांग की। इसी दौरान पुलिस आरोपियों को सीओ बागपत के समक्ष पेश करने ले जाने लगी। जिस पर रालोद व सपा नेताओं ने पुलिस की जीप के पीछे दौड़ लगा दी। कुछ ने अपने वाहनों से पुलिस का पीछा भी किया। रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। इस दौरान दूसरी गाड़ी मंगाई गई। आरोपियों को दूसरी गाड़ी में बैठाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी का पीछा कर रहे कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस किसी तरह आरोपियों को वहां से लेकर निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें