फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA में शामिल हुई रालोद: जयंत बोले- फैसले से कोई भी विधायक नहीं नाराज, निर्णय लेने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : एनडीए में शामिल होने का एलान करने बाद चौधरी जयंत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी का एक भी विधायक इस फैसले ने नाराज नहीं है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने की बड़ी वजह भी बताई।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद के एनडीए के साथ गठबंधन करने से कुछ विधायकों और पदाधिकारियों में नाराजगी होने की चर्चाएं चल रही थीं। जिस पर सोमवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खुद सफाई दी है। उन्होंने दिल्ली में अपने पिता चौधरी अजित सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इससे कोई भी विधायक नाराज नहीं है। इसके लिए सभी विधायकों से सलाह की गई थी और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करके फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह पहले से कोई योजना नहीं थी कि कोई सोचकर इस तरह से किया गया है। बल्कि बहुत कम समय में परिस्थितियों के कारण यह फैसला लेना पड़ा। अपने लोगों और देश के लोगों के लिए हम कुछ अच्छा करना चाहते हैं। इसलिए भी यह फैसला किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया। वह मेरे परिवार और दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के किसान और नौजवान का सम्मान है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें