फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिन निकलते ही युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला अर्धनग्न शव

Sun, 08 Jan 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिनौली थानाक्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। फतेहपुर पुट्ठी निवासी युवक की पीटकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर  चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में खेत में काम कर रहे युवक की पीट कर हत्या कर दी गई और उसका शव अर्धनग्न हालत में फेंक दिया गया। सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक अनुज पुत्र सुभाष (30) फतेहपुर पुट्ठी गांव का रहने वाला था। वह गांव के ही कपिल पुत्र महावीर के खेत में बटाई पर जमीन लेकर काम करता था। रविवार  सुबह उसका शव कपिल के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में 2.8 डिग्री पहुंचा तापमान, मुजफ्फरनगर में 28 जनवरी से धरना देगी भाकियू
विज्ञापन


पुलिस मौके पहुंची, तो ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे कराए जाने व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवक की मौत से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बंटाई पर जमीन लेकर करा था परिवार का गुजारा
युवक की हत्या से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बहुत सज्जन व्यक्ति था और गांव में ही जमीन बंटाई पर लेकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें