बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने पांच दिन में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 16 से 20 जनवरी तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के आधार पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को प्री-बोर्ड की परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।