बागपत जनपद में लेखपाल की मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। वहीं काफी प्रयास के बावजूद पुलिस लेखपाल के मोबाइल से बैकअप लेने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसे में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को मृतक लेखपाल के मोबाइल से भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस की शक की सुई मृतक के नजदीकियों पर घूमती नजर आ रही है।
टीकरी कस्बे का रहने वाला लेखपाल प्रवीण राठी 14 मई की रात को लापता हो गया था। 19 मई को लेखपाल का शव जंगल में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेखपाल की मौत होने के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई।
यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी
उधर, मृतक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस मृतक लेखपाल के मोबाइल को कब्जे में लेकर डिटेल खंगालने का प्रयास कर रही है, लेकिन मोबाइल फोन से पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग पाया।
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि लेखपाल की मौत का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मृतक के मोबाइल फोन से कोई जानकारी नहीं मिली है।