फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फर्नीचर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 70 लाख का सामान जलकर राख, प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग

Sun, 19 Feb 2023 11:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : एक फर्नीचर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में कस्बे की पीसी फर्नीचर फैक्टरी में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा 70 लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। उधर, आग लगने के बाद कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लाखों रुपये का सामान आग की चपेट में आने से बचा लिया।

विज्ञापन


फैक्टरी के मालिक यशपाल चौधरी ने बताया कि रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। फर्नीचर में आग लगने के बाद पूरी फैक्टरी में फैलने लगी। वहीं आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के सोफे समेत अन्य सामान को बचा लिया गया। हालांकि 70 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व सभासद अश्वनी मुरली और मोहम्मद यामीन समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें