उन्होंने बताया कि छपरौली में पिछले 3 दिनों से रात के समय मकानों पर चढ़ने के लिए सीढी लगाई गई ओर अकेली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन पर विरोध करने पर विद्युत चोरी का मुकदमा लगा दिया।
विद्युत मीटर घर के बाहर लगे होने के बावजूद कर्मचारी घर में अंदर घुस कर छापेमारी कर रहे हैं। चौबीसी खाब के चौधरी सुभाष सिंह ने बताया कि छपरौली ब्लाक में बिजली विभाग ने 10 हॉर्स पावर का भारत फिक्स किया हुआ है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी ट्यूबवैल का भार मनमाने तरीके से बढ़ाकर बढ़ा हुआ बिल भेज रहे हैं। अनुचित तरीके से कैपेसिटर चार्ज 15% की दर से वसूला जा रहा है।
कहा कि सरकार ने बिल आधा कर दिया लेकिन अधिकारियों ने दोगुना कर दिया है। उन्होंने बताया कि गन्ना एक्ट में व्यवस्था होने के बाद भी बनना भुगतान वह उसका ब्याज नहीं दिया जा रहा, क्योंकि बिजली बिल लेट होने पर 27% की दर से ब्याज पेनल्टी वसूला जा रहा है।
उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई ना करने पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की।