फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बढ़ी बिजली दरों को वापस न लेने के विरोध में तहसील पर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 16 Jan 2023 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बढ़ी विद्युत दरों को वापस न लिए जाने के विरोध में किसान तहसील पहुंचे। कार्रवाई न होने पर अनिश्चिता कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसानों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तहसील पहुंचे और विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


तहसील पर पहुंचे किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने बताया कि नगर में धरना-प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों की बीच समझौता हुआ था। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा था कि किसानों का गन्ना भुगतान जब तक नहीं हो जाता तब तक किसानों के 12 घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे नहीं जाएंगे। इस पर अधिकारियों ने सहमति जताई थी लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रात के समय सीढ़ी लगाकर किसानों के घरों में अवैध रूप से छापेमारी कर विद्युत कनेक्शन काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: धूप खिली पर ठिठुरन बरकरार, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, तेंदुए की दहशत, शामली में भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छपरौली में पिछले 3 दिनों से रात के समय मकानों पर चढ़ने के लिए सीढी लगाई गई ओर अकेली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन पर विरोध करने पर विद्युत चोरी का मुकदमा लगा दिया।

विद्युत मीटर घर के बाहर लगे होने के बावजूद कर्मचारी घर में अंदर घुस कर छापेमारी कर रहे हैं। चौबीसी खाब के चौधरी सुभाष सिंह ने बताया कि छपरौली ब्लाक में बिजली विभाग ने 10 हॉर्स पावर का भारत फिक्स किया हुआ है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी ट्यूबवैल का भार मनमाने तरीके से बढ़ाकर बढ़ा हुआ बिल भेज रहे हैं। अनुचित तरीके से कैपेसिटर चार्ज 15% की दर से वसूला जा रहा है।

कहा कि सरकार ने बिल आधा कर दिया लेकिन अधिकारियों ने दोगुना कर दिया है। उन्होंने बताया कि गन्ना एक्ट में व्यवस्था होने के बाद भी बनना भुगतान वह उसका ब्याज नहीं दिया जा रहा, क्योंकि बिजली बिल लेट होने पर 27% की दर से ब्याज पेनल्टी वसूला जा रहा है।
उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई ना करने पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें