निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। जहां गन्दगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव के निरीक्षण में विकास भवन के प्रोबेशन कार्यालय में फाइल अव्यवस्थित ढंग से रखी मिली। जिन पर धूल जमी होने पर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने और फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:BAGHPAT: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, घर मे सो रही बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचकर फरार, घायल
डीएम को विकास भवन की बायोमैट्रिक मशीन खराब मिली। साथ ही विकास भवन की दीवारों पर प्रतिबंध के बाद भी गुटके व पान मसालो के निशान मिलने पर नाराजगी जताई और पुताई कराने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग पर फाइलों के सही रख रखाव नही होने पर समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह में फाइल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। यही हाल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय का मिला। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और छात्रवृत्ति की फाइल तलब की।