फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुझे दो घरों के चिराग, हादसे में गई दो दोस्तों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 16 Feb 2023 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News : दो बाइक सवार दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


नंगला कनवाड़ा गांव का रहने वाला साबिर (20) पुत्र अख्तर और पड़ोस में रहने वाला दोस्त साहिब (21) पुत्र फैय्याज मजदूरी करते थे। दोनों बृहस्पतिवार को किसी काम से बागपत आए थे। जहां से वापस लौटते समय बड़ौत-बुढाना मार्ग पर बामनौली चौकी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार साबिर और साहिब की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, पत्नियों की तबियत बिगड़ी
साहिब और साबिर की मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक साबिर और साहिब की पत्नी बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें: Baghpat: आश्रम में सुकून के पल, अब घोड़े के साथ दौड़ते दिखा गुरमीत राम रहीम, कही ये बात

नंगला कनवाड़ा गांव के शहजाद ने बताया कि साहिब के घर में पत्नी नर्गिस, बेटा इस्माईल, पिता फैय्याज, मां अनवरी और भाई खालिद है, जबकि साबिर के परिवार में पिता अख्तर, मां जनोबा व भाई साबिर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें