फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की  दर्दनाक मौत

Mon, 13 Feb 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में रविवार की रात मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइक सवार दो युवक हादसे से शिकार हो गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका साथी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में रविवार की रात मेरठ बागपत मार्ग पर हिसावदा चौराहे के पास मेरठ की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन  ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस  शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ-बागपत मार्ग पर हिसावदा चौराहे के नजदीक मेरठ की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो  युवको को बागपत की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों से जानकरी ली और उनके परिजनों को सूचना दी। मोनू पुत्र सम्पूर्ण निवासी संकलपुट्ठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल विवेक पुत्र धर्मसिंह को परिजन मेरठ के हायर सेंटर ले गए। वहीं पुलिस ने मृतक मोनू के शव का पंचनामा भरकर बागपत मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें