फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 'मुझे जुए में हार गया मेरा पति, आठ लोगों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव', रोते हुए बोली विवाहिता

Sun, 16 Nov 2025 01:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मेरठ की एक युवती की शादी बागपत जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता एएसपी कार्यालय पर पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
युवती से मारपीट की गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी कार्यालय पहुंची क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर जुए में उसे हारने और फिर सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में मेरठ जिले के युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि उसका पति जुआ खेलता है और आठ लोगों के साथ जुए में उसकी शर्त लगा दी और हार गया। इसके बाद पति ने उन्हीं लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। आरोप लगाया कि कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें