31 जुलाई की शाम को महिला रिश्तेदार ने मोबाइल पर उन्हे बताया कि राजीव उसके पास आया था और अपनी बाइक उसके घर खड़ी कर चला गया। वह बहुत घबराया हुआ था। देर रात पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला रिश्तेदार व ऋषिपाल को हिरासत में ले लिया। उनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने मिस्त्री राजीव की हत्या करना कबूल कर लिया।
पुलिस को महिला रिश्तेदार ने बताया कि 30 जुलाई को ऋषिपाल जरिए उसने राजीव मिस्त्री को घर से बुलाया। दोनों उसे किशनपुर बराल गांव में बिजली का फिटिंग कराने के बहाने ले गया। जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया।
जब वह बेहोश हो गया तो वे कार द्वारा उसे भगवानपुर गांव में महिला रिश्तेदार के घर लेकर आ गया। जहां पर दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रात्रि में 11 बजे के लगभग उसके शव को बाइक द्वारा भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल पर ले गए। जहां शव को पुल से नदी में फेंक दिया। उसके बाद दोनों घर वापस आ गया।
महिला रिश्तेदार ने बताया कि राजीव के पास उसकी अश्लील वीडियो थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स, पीएसी व एनडीआरएफ टीम के साथ भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल पर पहुंचे।
फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ मिलकर राजीव की हत्या करना स्वीकार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अश्लील वीडियो बताया गया है। उसके शव को कृष्णा नदी में तलाशा जा रहा है। जल्दी ही शव को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं राजीव की हत्या की सूचना पर परिवार गमगीन है।