फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 09:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में पुलिस पर फायरिंग करने वाले 25 हजार के इनामी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमााश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाश में पुलिस कई दिन से लगी हुई थी। 
विज्ञापन


पिछले महीने फैजपुर निनाना गांव के बदमाश सूरज ने पिछले महीने सरूरपुर चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिंह पर सीधा फायर कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। उसके बाद बदमाश ने नौरोजपुर के युवक से बाइक लूटी थी। जहां घेराबंदी होने के बाद सूरज भाग गया था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
 
विज्ञापन

इसके बाद 11 जनवरी को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज के गांव में घूमने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर सूरज खेतों की तरफ भागने लगा तो टीम ने पीछा शुरू किया तो वह फायरिंग कर ईंख के खेत मे घुस गया। बताया कि सोमवार देर रात पुलिस ने फैजपुर निनाना गांव के जंगल मे मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सूरज को गिरफ्तार कर लिया। 
 
पुलिस हुई फेल तो ग्रामीणों ने जुटाई जानकारी
फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला सूरज पिछले एक महीने से पुलिस के रडार पर था। लेकिन पुलिस सूरज को पकड़ने में फेल हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही सूचनाएं एकत्रित कर सूरज को गिरफ्तार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें