बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिती बन गई है। चिंता जनक बात यह है कि वहां पर बावली गांव का एक पूरा परिवार फंसा हुआ है। जिनके पास तक मदद तक नहीं पहुंच रही है। पीड़ितों ने मदद की गुहार लगाई।
दरअसल बावली गांव के देवेन्द्र राणा, उसकी पत्नी वंदना अपने बच्चों और मां-पिता के साथ सी-2 25 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन डेराबस्सी पंजाब में रहते है। उन्होंनेे सोशल मीडिया पर वहां की वीडियों भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : Shamli : 700 साल पुराने इस मंदिर में स्थापित है सफेद संगमरमर का खास पंचमुखी शिवलिंग, जलाभिषेक करने पर हर मुराद होती है पूरी
वीडियो में पार्किग में खड़ी कारें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है, बिल्डिंग के अंदर दूसरी सीढि़यों तक पानी भरा हुआ है। जिस जगह वे परिवार के साथ रहे रहे है, वहां पर तकरीबन 600 से 700 लोग रहते है। बाढ़ जैसे हालतों को देखते हुए वहां पर एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।
देवेन्द्र राणा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लोगों को उनके फ्लैट से निकालकर सोसायटी के गेट पर ही छोड़ रहे है, जबकि बाहर हालत ओर भी गंभीर है। उनके अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बागपत के तकरीबन 60 से 70 लोग फंसे हुए है। उन्होंने मदद की गुहार लगाई।