मृतक महबूब की कोरोना रिर्पोट
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले मृतक पक्ष के वकील
मृतक महबूब पक्ष के वकील आकिब चौधरी का कहना है कि यह पुलिस की घोर लापरवाही है। बिना जांच किए मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्यशैली से मृतक के परिजनों को ठेस पहुंची है। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
पुलिस के कारनामे कई बार चर्चा का कारण बनते हैं। मृतक महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि महबूब अपराधी नहीं है। मुकदमा दर्ज करते से दो बार महबूब भूलवश लिखा गया होगा। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: हापुड़ से दुल्हन लाने के लिए बरात लेकर रवाना हुआ ढाई फुट का दूल्हा अजीम
ये बोले सीओ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।