फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : बासौली गांव में धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 04 Oct 2024 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव के  प्राचीन शनि मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति गुरुवार की देर रात खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कार्य किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


बासौली गांव में भगवान शनि का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति भी स्थापित है। बृहस्पतिवार की रात कुछ बच्चे मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो शनिदेव की मूर्ति टूटी देखी।

यह भी पढ़ें: Shamli: कैराना का शाहिद पाकिस्तान जाकर बना आईएसआई एजेंट... दुबई, मोरक्को, अफगानिस्तान तक जुड़ रहे तार
विज्ञापन


बच्चों ने इसकी जानकारी कुलदीप तोमर, रीना, आदित्य, लोकेश व अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित करने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कृत्य किया है। सूचना मिलने पर रमाला इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही आश्वस्त किया कि जिस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है, उसका पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें