प्रयोगशाला के बाहर लगा विज्ञान विभाग का बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
केस नंबर एक
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला है परंतु रसायन विज्ञान का शिक्षक नहीं हैं। जीव विज्ञान का शिक्षक भी निजी है। फिलहाल प्रयोगशाला पर ताला लटका है। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलेज में रसायन विज्ञान का शिक्षक नहीं है। रंग-पुताई अंतिम चरण में है। इसके बाद प्रयोगशाला खोल दी जाएगी।
केस नंबर दो
बिनौली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला नहीं है। यहां विज्ञान के काफी बच्चे हैं, हर साल बच्चों को परेशानी होती है। बिना प्रयोगशाला हर साल कैसे बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती हैं।
केस नंबर तीन
रंछाड के लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला है परंतु विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला है, लेकिन विज्ञान का शिक्षक नहीं है। वित्तविहीन व्यवस्था के अनुसार निजी शिक्षकों से विज्ञान की पढ़ाई कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: रेलवे लिंक मार्ग : सेना सात दिन में एमडीए को हैंडओवर करेगी जमीन
ये बोले डीआईओएस
डीआईओएस रवींद्र कुमार ने दावा किया कि अधिकतर कॉलेजों में प्रयोगशाला हैं, सभी जगह स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों में विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं, उनमें तैनाती के लिए शासन को भेजा रखा है। बाकी सभी व्यवस्था दुरुस्त है।