फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हिंडन ने बर्बाद की करोड़ों की फसल, किसानों के आगे जीविका का संकट, कई गांव अभी भी जलमग्न

Sat, 22 Jul 2023 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Flood in baghpat - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है और भूसे से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के अंदर भी पानी घुस गया है, जिससे विद्यालय की छुट्टी कर दी गई है। हिंडन का पानी अन्य कई गांवों में घुसा हुआ है।

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में पहुंच गया है। जिससे सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार ने छात्रों को पांच दिन का अवकाश देकर घर जाने के लिए कहा है। सरफाबाद गांव तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Flood in baghpat - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा ललियाना, नवादा, गढ़ी कलंजरी गांव में भी जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सरफाबाद के ग्राम प्रधान कोमल ने हिंडन नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Flood in baghpat - फोटो : Amar Ujala
ग्रामीणों का मानना है कि जब से गढ़ी कलंजरी में हिंडन नदी पर पुल बना है, तभी से हिंडन के पानी का दबाव सरफाबाद, गढ़ी कलजंरी गांवों की तरफ ज्यादा रहता है। किसानों ने फसल बर्बाद होने पर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

4 of 5
Flood in baghpat - फोटो : Amar Ujala
हरसिया गांव में 600 बीघा से ज्यादा में फसल डूबी
हरसिया गांव में भी हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहां के रघुवीर, अजय, बीरपाल, जिले सिंह, रामफल आदि किसानों ने बताया कि हिंडन के पानी से खेतों में खड़ी फसल डूब चुकी है। गांव के 80 किसानों की 600 बीघा में लोकी, भिंडी, खीरा, धान, ज्वार, गन्ने की फसल डूब चुकी है। जिससे वह फसल नष्ट होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Flood in baghpat - फोटो : Amar Ujala
बताया कि इस तरह ही हिंडन नदी का जलस्तर 1978 में बढ़ा था। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें