फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: हिंडन व कृष्णा नदी पुल की तकनीकी जांच शुरू, बड़ौत-मेरठ मार्ग रूट किया डायवर्ट

Sun, 04 Dec 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश के सभी पुलों की जांच करने का आदेश जारी होने के बाद बागपत में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित हिंडन व कृष्णा नदी के पुल (सेतु) की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
सेतु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. लखनऊ द्वारा रविवार को बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित हिंडन व कृष्णा नदी के पुल ( सेतु) की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ौत-मेरठ मार्ग रूट को डायवर्ट भी किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश के सभी पुलों की जांच करने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. लखनऊ से ऑपरेटर व अवर अभियंता राम सिंह मशीन को लेकर बरनावा पहुंचे।

यह भी पढ़ें:खतौली उप चुनाव: 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
विज्ञापन


यहां उन्होंने अधिशाशी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, अतुल कुमार, सहायक अभियंता दिनेश चंद शर्मा, अवर अभियंता कुलदीप कुमार, पवन कुमार व सहायक अभियंता सेतु निगम योगेश कुमार के निर्देशन में मशीन से हिंडन नदी के पुल की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान बिनौली बस स्टैंड व बरनावा पुलिस चौकी पर बैरियर डालकर बड़ौत-मेरठ मार्ग के रूट को डायवर्ट किया गया। इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि पुलों की जांच होने तक रूठ डायवर्ट रहेगा। बिनौली से मेरठ जाने वाले वाहनों को दोघट की तरफ से व दोघट से मेरठ जाने वाले वाहनों को चौकी भड़ल से होते हुए मेरठ-शामली मार्ग की तरफ से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें